सुपरवाइजर को नोटिस
कांकेर - राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भानुप्रतापपुर चार सेक्टर हाटकर्रा, कोरर, केंवटी और संबलपुर में मलेरिया रक्त पट्टी संग्रहण का लक्ष्य में उपलब्धि संतोषजनक रही। इसमें स्थानीय सेक्टर भानुप्रतापपुर में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि का बेकलाग प्रतिशत 36.5 पाया गया जिसके लिए संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संबंधित का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर जिला मलेरिया नियंत्रण समिति कार्रवाई करेंगी।