किसानों की बैठक 26 को, मुरारी संरक्षक
भाटापारा - लाफार्ज सीमेंट द्वारा रेल लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन की अंतर की राशि किसानों को न देने के मुद्दे पर 14 गांव चिचपोल में किसानों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुरारी मिश्रा को किसान समिति संघर्ष समिति का संरक्षक बनाया गया। 26 जनवरी को जिला प्रशासन की मध्यस्थता में सांसद रमेश बैस की उपस्थिति में किसानों की बैठक होगी जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी । लाफार्ज संयंत्र एवं किसानों के बीच कोई बात नहीं बनी तो आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष रिखीराम वर्मा, उपाध्यक्ष जोधीराम ध्रुव, कोषाध्यक्ष संतोष ध्रुव, घनश्याम फेकर, ज्ञान सिंग यादव, संतराम ध्रुव, भुवनेश्वर यादव,प्रीतराम ध्रुव, अशोक कुमार आजूराम, ईश्वर निषाद, जगरू ध्रुव, अनिल कुमार जांगडे, तुलाराम ध्रुव, अगसराम ध्रुव, गणेश ध्रुव, मोहन ध्रुव ,ईश्वर गैंदी ध्रुव, श्याम कुमार यादव, कमला बाई, उषा बाई ध्रुव एवं अनिल यदु आदि उपस्थित थे ।