१० हजार बच्चों को पोलियो ड्राप
भानुप्रतापपुर - राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्रथम दिन 19 जनवरी को 9435, दूसरे दिन 383 व तीसरे दिन 21 जनवरी को 96 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस तरह तीनों दिनों में 9914 बच्चों को पोलियो को खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमओ डॉ एके पशीने एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ स्टाफ का योगदान रहा। द्वितीय चक्र 23 फरवरी को निर्धारित है।