- Hindi News
- बेटी बचाएंगे तब ही तो लता मंगेशकर, पीटी उषा पाएंगे
बेटी बचाएंगे तब ही तो लता मंगेशकर, पीटी उषा पाएंगे
भास्कर न्यूज - लखनपुरी
वैष्णवी मंदिर प्रांगण में नांदी फाउन्डेशन ने राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष निर्मल मेश्राम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को बेटी बचाने का संदेश दिया गया है। बेटियों पर पूरे देश में अत्याचार हो रहा है, जिसे हमें रोकना ही होगा।
चित्रेश्वरी जैन ने कहा कि बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने कमर कसने का समय आ गया है। बेटी बचाएंगे तभी हम लता मंगेशकर, किरण बेदी, पीटी उषा जैसी बेटियां पाएंगे। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। बेटी बचाओ आंदोलन के तहत लगभग 1000 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किए। विशिष्ट अतिथि आशा ठाकुर ने कहा प्रतिदिन बालिकाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने की जरूरत है। इसके लिए लोगों में सकारात्मक सोच लाना होगा। इस दौरान ईश्वर पटेल ने कहा कि सिर्फ नारे देने या आयोजन करने से काम नहीं चलेगा।
धरातल पर आकर हम सभी को आगे आना होगा तथा विचारों में बदलाव लाना होगा। चित्रेश्वरी जैन ने कहा कि बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने कमर कसने का समय आ गया है। बेटी बचाएंगे तभी हम लता मंगेशकर, किरण बेदी, पीटी उषा जैसी बेटियां पाएंगे। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। शेष पेज २० पर
बेटी बचाओ आंदोलन के तहत अंचल के लगभग 1000 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में शरीक होकर हस्ताक्षर किया।
इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक शाला लखनपुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना की बालिकाओं ने विभिन्न गीत एवं प्रहसन के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर अंचल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया व सहयोग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा समिति समन्वयक प्रताप सलाम ने किया तथा संचालन धमेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में धनंजय साहू, यासमिन खान, ईश्वर पटेल बिहारी पटेल, कन्हैया जैन रूप सिंग मंडावी, नांदी फाउन्डेशन के बली राम साहू, पूर्णिमा साहू, प्रीतम रामटेके, दिनेश हिड़को सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।