जुलूस निकालकर दी नेताजी को श्रद्धांजलि
तिल्दा-नेवरा - नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेना संगठन ने ग्राम सिनोधा में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। प्राइमरी और मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर ग्राम भ्रमण किया और सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उनकी प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में कविता और भाषण के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में विकास वर्मा प्रथम और टुकेश निषाद द्वितीय और दुर्गेश निषाद तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा साहू प्रथम, आरती साहू द्वितीय और यामिनी साहू तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जयगिर प्रथम, उमेश द्वितीय और दिनेश तृतीय तथा बालिका वर्ग में मैना प्रथम, खुशबू वर्मा द्वितीय और राधिका तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग के कुर्सी दौड़ में ईश्वरी वर्मा प्रथम, गोदावरी वर्मा द्वितीय और सुनीता वर्मा तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में शिवकुमार वर्मा, अवधराम ध्रुव, बीआर साहू, मानिक वर्मा, संतोष नायक, हिमांचल चौबे, वीरेंद्र, शोभित, सुकलाल आदि शामिल हुए। रात्रि में रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार बांटा गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।