- Hindi News
- कोताही बरतने वाले अफसरों को कमिश्नर जैन ने दी चेतावनी
कोताही बरतने वाले अफसरों को कमिश्नर जैन ने दी चेतावनी
दंतेवाड़ा - जिले के दौरे पर आए बस्तर कमिश्नर आरपी जैन ने प्रमुख विभागों के काम-काज की समीक्षा करते कहा कि समस्त विभाग दिए हुए काम तय समय सीमा में ही पूर्ण करें। अफसर स्वयं फील्ड में जाकर निर्माणाधीन कार्यों का मुआयना करें। कोताही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनएमडीसी को वन विभाग से मिली जमीन का अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत कमिश्नर ने दी। राजस्व विभाग की टीम को एनएमडीसी के परियोजना क्षेत्र में तुरंत सर्वे कर सीमांकन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर केसी देवसेनापति, जिला पंचायत सीईओ डॉ सारांश मिार, अपर कलेक्टर एसआर साहू, डीएफओ जेआर नायक, एसडीएम विजय कूजुर, डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर हरेश मंडावी समेत जिला स्तरीय अफसर मौजूद थे।
कमिश्नर ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते कहा कि विभाग प्रमुख कार्यों को प्रक्रिया में उलझाने की बजाय अपने मातहत इंजीनियर को मौके पर तैनात करें, ताकि दो माह के भीतर सड़क निर्माण पूरा हो सके। जमीन की समस्या होने पर राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर काम करने को बनाएं।
कमिश्नर में पीएमजीएसवाय विभाग की सुस्त कार्यशैली पर जमकर नाराजगी जताई और सभी सब इंजीनियर्स की बैठक लेकर काम का टारगेट देने व पूरा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।