दो नक्सली फंदे में
कांकेर - पुलिस व बीएसएफ ने 24 जनवरी को ताड़ोकी इलाके से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ताड़ोकी थाना निरीक्षक संजय खेस के नेतृत्व में पुलिस व बीएसएफ के जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सली गश्त के लिए रवाना हुई थी। गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम एड़ानार के जंगल में नक्सली देखा गया है। सूचना पर जंगल में दबिश देकर उक्त नक्सली को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कोदूराम उर्फ मोउूराम पिता जगन्नाथ जाति गोंड़ साकिन एड़ानार बताया। कोदूराम के खिलाफ धारा 395, 397, 398, 435, 323 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट 3((2))5 एससी,एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है। इसी दौरान सूचना मिली की 1 नक्सली ग्राम ताड़ेकी आया हुआ है। सूचना पर गांव में घेराबंदी कर उसे पकड़ पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम हीरूराम पिता घुमसीराम जाति गोंड़ उम्र 65 वर्ष साकिन माहुदपाट बताया। हीरूराम के खिलाफ धारा 395, 397, 398, 435, 323 भादवि 25,27 आम्र्स एक्ट 3((2))5 एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 397, 398,436,323 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट 3((2))5 एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है।