पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्यविहीन हुआ ओरछा का मॉडल स्कूल

प्राचार्यविहीन हुआ ओरछा का मॉडल स्कूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर - ओरछा मॉडल स्कूल के छात्रों की शिकायत पर इकतरफा कार्रवाई करते प्राचार्य गिरिजा मिश्रा की सेवाएं समाप्त कर दी गई। वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जिला शिक्षा अधिकारी ने एक बार ओरछा जाना तक उचित नहीं समझा। इस संबंद में प्राचार्य को अपना पक्ष रखने का अवसर क्यों नहीं दिया गया।
मॉडल स्कूल ओरछा में पांच पदस्थ शिक्षकों में से चार संलग्नित शिक्षाकर्मियों को सत्र शुरु होते ही अपनी-अपनी मूल शालाओं में भेज दिया गया। उस वक्त शाला में एक मात्र संविदा शिक्षक गिरिजा मिश्रा ही थीं। जिन्हें अध्यापन के साथ-सात प्राचार्य का बी दायित्व संभालना था, चार शिक्षकों को हटाने के बाद अगस्त की शुरुआत में मात्र एक शिक्षक की नियुक्ति मॉडल स्कूल में की गई। जिसके बाद से प्राचार्य मिश्रा एवं उनके एक सहयोगी शिक्षक को ही जैसे-तैसे स्कूल चलाकर कोर्स पूरा करवाना था। अब जब प्राचार्यों भी बर्खास्त किए जा चुके हैं तो एकमात्र शिक्षक से ही सत्र के बचे हुए दिनों में पढ़ाई करवानी होगी। उसी एक शिक्षक से ही अध्यापन, शाला प्रबंधन और अन्य कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ कोर्स को भी पूरा करवाना होगा। बार-बार अभिभावकों ने इस संबंध में अपनी राय रकी है कि जहां शिक्षक मौजूद है वहां से तो कम से कम उन्हें ना हटाया जाए, पहले नियुक्ति कीजिए बाद में संलग्नीकरण निरस्त।