आर्थिक नाकेबंदी
जगदलपुर. आर्थिक नाकेबंदी को लेकर कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदर्शन के रुप-रेखा तय की गई। बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को बाधित करने और धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में केशलूर और बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बस्तर चौक पर धरना दिया जाएगा।