पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं का हुक्का पानी किया बंद

महिलाओं का हुक्का पानी किया बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गरियाबंद
जिले के फिंगेश्वर ब्लाक अंतर्गत ग्राम लोहरसी की एक परिवार की 9 महिलाओं ने शुक्रवार को प्रशासन से गुहार लगाई कि उनका हुक्का-पानी गांव में बंद कर दिया गया हैं। पिछले एक माह से यह परिवार इस समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय प्रशासन से मामले का निपटारा नहीं होने के कारण कलेक्टर हेमंत पहारे से इन महिलाओं ने निवेदन किया कि उन्हें इस प्रताडऩा से मुक्ति दिलाएं।
महिलाओं के मुताबिक गांव वालों ने जयंत राम के कहने पर गांव में पंचायत बुलाकर हम सभी महिलाओं अमेरिका बाई पति राजेन्द्र ध्रुव, मुक्तिबाई पति नोरह राम साहू, विश्वासा पति रेवाराम निषाद, सुमिती पति लोमश राम ध्रुव, पुष्पा पति कलीराम विश्वकर्मा, दुर्जन पति नंदुराम निर्मलकर, त्रिवेणी पति बुधारूराम यादव, मुन्नी पति विजय कुमार साहू, हेमा पति अयोध्या यादव का गांव से राशन पानी काम में आना जाना लेन-देन हुक्का पानी बंद कर दिया है। अब पंचायत के लोग हमारे परिवार के नाम से आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की फिराक में हैं और फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गांव की बैठक में सभी महिलाओं को बुलाकर गांव समिति के लोगों ने मानसिक रूप से दबाव डालकर गाली गलौज की और हमारी एक भी नहीं सुनी और एकतरफा न्याय करके गांव से परिवार को अलग कर दिया जो हमारे परिवार के लिए घातक है। ग्राम समिति के कुछ लोगों के नाम भी गिनाए हैं जिसमें लखन लाल, जीवनलाल, शिवचरण, देवेन्द्र प्रसाद, लोमश से ये लोग भयभीत हैं जो मारपीट का भी भय दिखाते हैं।