पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में घुसे तेंदुए ने मचाया आंतक

शहर में घुसे तेंदुए ने मचाया आंतक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
शहर के बीचों बीच स्थित आमापारा में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस आया। जिसे पकडऩे वन विभाग समेत पुलिस तथा जिला प्रशासन ने सुबह 6 बजे से लेकर शाम तक पूरे 12 घंटे कड़ी मेहनत की लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। इस दौरान तेंदुआ ने यहां से वहां भागते हुए दर्जन भर से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। इस बीच एक घर में घुस कर दुबके तेंदुआ को बेहोश कर पकडऩे नंदनवन में पदस्थ डाक्टर जय किशोर जडिय़ा को बुलाया गया।
ट्रेंक्यूलाइजर गन से लैस डाक्टर दोपहर 1 बजे अपनी टीम के साथ रायपुर से कांकेर पहुंचे तथा तेंदुआ को बाहर निकाला लेकिन तेंदुआ शूट करने का मौका दिए बिना ही अन्य छतों से लंबी छलांग लगाता हुआ एक अन्य घर में जा दुबका। घंटों इंतजार के बाद एक बार फिर शाम को तेंदुआ बाहर निकला लेकिन इस बार फिर उसे शूट नहीं किया जा सका तथा वह संजय नगर की ओर भागते हुए एक घर में जा घुसा। फिर एक बार घर से बाहर निकल वह संजय नगर स्थित जमात खाना की ओर भागा तथा कुछ देर बाद पुन: आमापारा की ओर लौट कर एक घर में घुस गया।
शाम 7 बजे तक तेंदुआ का पकड़ा नहीं जा सका था। इस दौरान तेंदुआ यहां वहां भागते हुए दस लोगों को घायल कर दिया जिसमें 6 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान तेंदुआ ने कांकेर वनवृत्त के सीएफ अरूण पांडे पर भी झपटा मारा लेकिन दोनों की बीच आई खिड़की की ग्रील से सीएफ बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही कांकेर कलेक्टर अलरमेल मंगई डी तथा एसपी राजेंद्र दाश भी मौके पर पहुंचे। पेज २० भी देखें