पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुति

बच्चो ने दी रंगारंग प्रस्तुति

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुरी - नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा 8 वॉ वार्षिक उत्सव मनाया गया। यह वार्षिक उत्सव 2014 का आयोजन वैष्णवी मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें भिन्न भिन्न नृत्यों से छात्रों ने समा बांधा। छात्रा कशिश ने ओ मेरी मॉ, आदित्य देवदास ने लूंगी डान्स, वेन्दात ने ब्रेक डान्स तथा सृष्टि एंव साथीयों ने भांगडा नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी । रंगारंग प्रस्तुति में एकल गायन, नृत्य, कविता, नाटक भी शामिल थे। नाटक के माध्यम से बालश्रम, जीवन मे शिक्षा का महत्व एवं स्वास्थ्य ही जीवन के संबंध में संदेश दिया गया। कार्यक्रम का बड़ी संख्या में पालको व दर्शकों ने आनंद लिया। अंत में संचालक लिलेश ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजय ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष, राकेश ठाकुर जनपद सदस्य चारामा, समिति अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर आदि में उपस्थित थे।