पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्यान्ह भोजन में बरती लापरवाही, एचएम निलंबित

मध्यान्ह भोजन में बरती लापरवाही, एचएम निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी - कलेक्टर नवल सिंह मंडावी केे अनुमोदन पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बालक माध्यमिक शाला नगरी के प्रधानपाठक जगदीश कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। बच्चों को कीड़ायुक्त मध्याह्न भोजन परोसने पर वे प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर पाया गया है कि एचएम ने भोजन पकाने से पहले खाद्यान्न सामग्री की सूक्ष्मता से जांच नहीं की। भोजन तैयार होने के बाद छात्रों को परोसने से पहले उसे चखने संबंधी निर्देशों की अव्हेलना की। परिणामस्वरूप प्रधानपाठक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ((वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील)) नियम-1966 के नियम 9-1 के तहत् निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में जगदीश कुमार सोनी का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टासिल्ली होगा।साथ ही उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी होगी।
बंद रहेगा मांस विक्रय
धमतरी - राज्य शासन के निर्देश पर इस साल विशिष्ट पर्व, अवसरों पर नगर पालिका सीमा में पशुवध, मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस, 31 मार्च को झूलेलाल जयंती, 8 अपै्रल को रामनवमीं, 13 अपै्रल को महावीर जयंती, 14 मई को बुद्ध जयंती, 18 अगस्त को जन्माष्टमी, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, जैन पर्यूषण पर्व, द्वादश से चतुर्थी तक, 29 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 5 नवंबर को डोल ग्यारस, 8 सितंबर को अनंत चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 13 अक्टूबर को भगवान महावीर निर्वाण दिवस, 9 दिसंबर को संत तारण तरण जयंती, 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती पर मांस विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी नपा सीएमओ ने दी।