पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहर्सल में कलेक्टर एसपी ने ली सलामी

रिहर्सल में कलेक्टर एसपी ने ली सलामी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी - गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के तहत परेड ग्राउंड में शुक्रवार को अंतिम रिहर्सल हुआ। परेड की सलामी कलेक्टर एनएस मंडावी एवं एसपी एआर कोर्राम ने ली। इस अवसर पर अधिकारियों ने व्यायाम एवं सांस्कृति कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया और स्कूलों को सुझाव भी दिए।
मार्चपास्ट में पुलिस बल, नगर सेना, सहायक सशस्त्रबल, एनसीसी, स्काउट गाईड के २५० प्रतिभागी भाग लेंगे। व्यायाम प्रदर्शन में १९ स्कूलों के ८०० बच्चे शामिल होंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारी सभी प्रस्तुतियों से संतुष्ट नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अच्छी तैयारी करने पर जोर दिया गया।
परेड ग्राउंड में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियां, आकर्षक के केन्द्र होंगे। मुख्य समारोह में ८ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


विशेष आयोजन के तहत म्युनिसिपल स्कूल के छात्र रोप स्कीपिंग की प्रस्तुति देगे। अंतिम रिहर्सल में इसकी प्रस्तुति देख अधिकारियों ने भी हर्ष जताया।