पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाहिए 913 आवास, मिले 32

चाहिए 913 आवास, मिले 32

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में कुल 1131 पुलिस कर्मचारी, उपलब्ध आवास मात्र 142, अब बनेंगे 32 नए आवास।
भास्कर न्यूज - धमतरी
लोगों को सुरक्षा में हर पल तैयार रहने वाले पुलिस वालों की सुधि लंबे समय बाद ली गई। प्रदेश में पीएचक्यू पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण करा रही है। इसके तहत धमतरी जिले में 32 आवास निर्माण होंगे। स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को एसपी एआर कोर्राम ने कोतवाली पुलिस लाईन का निरीक्षण किया।
जिले में पुलिस आवासों का बुराहाल है। एसपी,राजपत्रिक अधिकारी को छोड़ जिले में कुल 1131 पुलिस कर्मचारी हैं। इनके लिए यहां सिर्फ 142 क्वाटर ही उपलब्ध हैं। 913 कर्मचारी पुलिस चटर से वंचित है।
इस स्थिति को लेकर कर्मचारियों में भी आक्रोश है। 32 पुलिस क्वाटर निर्माण की स्वीकृति से
कर्मचारियों समेत एसपी एआर कोर्राम ने राहत की सांस ली है। हालांकि आवश्यकता के मुकाबले 32
क्वाटर की स्वीकृति ऊंट के मुंह में जीरा है।
बढ़ रहे कर्मी
जिले में पुलिस कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से आवास व्यवस्था है ही नहीं। थाने, चौकी बढ़ रहे, नई पोस्टिंग हो रही, लेकिन आवास व्यवस्था पर जोर नहीं दिया गया। यही कारण है कि जिले में आज की स्थिति में 913 पुलिस वाले बेघर हैं। किराए के भवन से कर्मचारी अपना काम चला रहे। जिला बनने के पहले रुद्री पुलिस लाइन में क्वाटर बना। 15 साल बाद 32 क्वाटर निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसे जिले की उपेक्षा कहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।
पुलिस लाइन में 16
एसपी एआर कोर्राम ने चर्चा में कहा कि 16 क्वाटर रुद्री पुलिस लाइन एवं 16 चटर कोतवाली पुलिस लाइन में बनेंगे। स्वीकृति मिलते ही तैयारी शुरु हो गई है। स्थल निरीक्षण हो गया है, जल्द पीडब्ल्यूडी से ड्राइंग डिजाइनिंग कराएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस क्वाटर की हालत काफी खराब है। जर्जर क्वाटर की भी रिपेयरिंग कराएंगे।




धमतरी.कोतवाली पुलिस लाइन में बनेंगे १६ नए आवास।

पुलिस आवासों के लिए एसपी ने किया स्थल का निरीक्षण