- Hindi News
- नक्सल क्षेत्र में पकड़े गए मवेशी तस्कर, अपराध दर्ज
नक्सल क्षेत्र में पकड़े गए मवेशी तस्कर, अपराध दर्ज
नगरी. क्षेत्र के बेलरगांव मवेशी बाजार से ले जा रहे 169 मवेशियों को गौसेवकों ने पकड़ा।
भास्कर न्यज - नगरी
बोराई थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी रात्रि 9 बजे बोराई थाना क्षेत्र के सीतानदी तिगड्डा के समीप बेलरगांव से बोराई के रास्ते उड़ीसा ले जा रहे 103 नग बैल, 12 गाय, 34 भैंस व 20 भैंसों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाने में धर्मसेना, हिन्दू रक्षा मंच, मोदी सेना, विश्व हिन्दू परिषद व हिन्दू एकता मंच नगरी के युवकों ने सफलता
प्राप्त की है।
सांकरा निवासी शिवशंकर सोनबोईर पिता नारद सोनबोईर के रिपोर्ट पर बोराई थाना में मवेशी ले जा रहे कृष्णा सतनामी, सुकउ गोड़, रामचंद्र मांझी, सुन्दरों हरिजन, धनो हरिजन, कुटी बासो, दारेश्वर, धनसिंग आदि पर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं 6,10 के तहत् अपराध पंजीबध्द किया गया।
पकड़े गए मवेशियों को पंडरीपानी गौशाला में रखा गया है। इस संबंध में बोराई थाना प्रभारी एनएस नेताम ने चर्चा करते हुए बताया कि पकड़े गए अधिकांश पशु प्रथम दृष्टयां कृषि योग्य पाए गए हैं। साथ ही सभी मवेशियों का पशुचिकित्सक के माध्यम से परीक्षण कराया जा रहा है । वहीं युवकों द्वारा मारपीट व वाहनों मे की गई तोडफ़ोड़ की जांच की जावेगी।
धर्मसेना के प्रदेश संयोजक सुबोध राठी के नेतृत्व में नगरी क्षेत्र के शिवशंकर सोनबोईर, संत कोठारी, रवि भट्ट, गौरव तिवारी, अतीश देवांगन, महेश पटेल, सुनील निर्मलकर, राहुल ठाकुर, पेमन साहू, जितेन्द्र देवांगन, संजीव गिरी सहित लगभग 40-50 युवकों ने सहभागिता निभाई। घटना के दूसरे दिन 24 जनवरी को ये सभी युवा गौरक्षा केन्द्र पंडरीपानी में पुलिस कार्यवाही होने तक डटे रहे।
वाहन में तोडफ़ोड़
व मारपीट
मवेशियों को पकडऩे के समय कुछ युवाओं द्वारा सीतानदी तिगड्डा के पास एक व्यापारी के बोलेरो में जमकर तोडफ़ोड़ करने एवं मवेशी ले जा रहे युवकों के साथ मारपीट करने की खबर मिली हैं। घटनास्थल में वाहन के टूटे काच एवं अन्य सामग्री टूटे पड़े थे। साथ ही तस्करों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की बात सामने आई है। घटना का बेलरगांव पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने निंदा की हैं।