61 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा
बलौदाबाजार - शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर राजेश सुकुमार टोप्पो ने जिले के 61 ग्राम पंचायतों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर वन अधिकार पट्टा से 2873 अनुसूचित जनजाति के लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि बिलाईगढ़ में 58, कसडोल, पलारी एवं बलौदा बाजार में एक-एक वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है।
कलेक्टर श्री टोप्पो ने बताया कि कसडोल तहसील के वन ग्राम खोसडा, कुकरीकोना, गिंदोला, महाराजी, अर्जुनी, सिरमाल, गांजरडीह, महकोनी, दलदली, सरायपाली, घिरघोल, भोथाही, भिभौरी, सुरबाय, अल्दा, कटवाझर, डाढाखार, सैहाभाठा, तालाझार, तेन्दुचुआं, देवपुर, नवाडीह, धमलपुरा, मेटाकुला, गिधपुरी, कोर्राडीह, झालापानी, पचपेड़ी, कुकरीकोना, भरका, उपरानी, पोड़ी, नवागांव, कोठारी, तालदादर, गुड़ागढ़, बफरा, मुड़पार, पाड़ादाह, दोंद, बार, हरदी, चरौदा, गबौद, देवगांव, अकलतरा, लोरिदखार, आमगांव, ढेबीखार, ढेबा, रवान, मोंहदा, लुहीबहरा की मान्यता प्रदान की गई है।
गंजराडीह, दलदली, मुरूमडीह, बडग़ांव, छतालडबरा, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम मंडलपुर, बलौदा बाजार तहसील के ग्राम कैलाशगढ़ तथा पलारी तहसील के जाराडबरी को अधिसूचना जारी के उपरांत राजस्व ग्राम के रूप में परिवर्तन करने संबंधी वन अधिकार