पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य विकास को प्रदर्शित करेंगी विभागीय झांकियां

राज्य विकास को प्रदर्शित करेंगी विभागीय झांकियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महासमुंद
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज स्थित मिनी स्टेडियम में आज सवेरे 9 बजे गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर आर शंगीता तथा पुलिस अधीक्षक दीपक झा की उपस्थिति में सुबह परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया।
परेड के पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस और नगर सैनिक के जवानों एनसीसी एवं स्काउट व गाईड ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। जहां स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम, पीटी का प्रदर्शन किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास को प्रदर्शित करती विभागीय झांकियां निकाली जाएगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के सीईओ सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर ओंकार यदु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर जिले के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। उनमें सहायक विकास विस्तार अधिकारी बागबाहरा केके सोनवानी, महासमुंद वायके साहू, सहायक वर्ग 02 जिला पंचायत आरपी कश्यप, वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी तीरथ ठाकुर, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी घनश्याम चंद्राकर, जनपद पंचायत बसना के करारोपण अधिकारी रूपसिंह सिदार, जम्हर के पंचायत सचिव हिरामण यादव, गोपालपुर के पवित्र कुमारी, कसहीबाहरा के डालेश्वर पटेल, भोथा के चंद्रप्रताप सिंह ठाकुर, बोईरगांव के सत्येंद्र कुमार चंद्राकर, पतेरापाली के चंद्रहास नायक, कोमाखान के अभिलाषा काकड़े को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार झा, आबकारी आरक्षक यज्ञशरण शुक्ला, पुलिस विभाग से कोमल नेताम थाना प्रभारी कोमाखान, तपेंद्र प्रधान, लक्ष्मण साहू, दीपक यदु, उत्तरा दीवान, सुभाष पवार, गोविंद बैंड पार्टी महासमुंद, कुमारी सरिता दीक्षित, वन विभाग से वन रक्षक हेमसागर, ईश्वर चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, मिलन सिंह विश्वकर्मा, स्वास्थ्य विभाग से शत्रुघन लाल साहू, कृषि विभाग से आरजी जाटवर, एनके.आचार्य, संजय चंद्राकर, मुरलीधर चौधरी, चैनू निषाद, नंदकुमार देवांगन। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मनीष चंद्राकर, नीलकंठ साहू, जिला निर्वाचन कार्यालय से ललित कुमार साहू, संजीव साहू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ((डाइट)) से अनिल कुमार प्रधान, संतोष कुमार साहू। शिक्षा विभाग से रमेश कुमार प्रजापति, शशिकांत पटेल, एनआईसी से भुपेंद्र अंबिलकर, राजीव गांधी शिक्षा मिशन से सुकांति नायक, सुशील कुमार चौधरी, यशवंत कुमार चौधरी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से महेंद्र कुमार सोनबेर, प्रियंका मिश्रा, लोक निर्माण विभाग से जगदीश प्रसाद और राजस्व विभाग से सुशील कुमार साहू, नीलम रानी मक्कड़ और लीलाधर डड़सेना को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।




गणतंत्र उत्सव के अंतिम रिहर्सल में दिखी देशप्रेम के साथ अखंड भारत की तस्वीर ने बटोरी तालियां

महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल में शुक्रवार को स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में उत्सव के लिए कार्यक्रमों को अंतिम रूप मिला।