नेताजी की जयंती मनाई गई
बलौदाबाजार - स्थानीय आरकेजी शाला में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाला में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के प्राचार्य एम पी चौधरी ने नेताजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संचालक विनय गुप्ता ने कहा कि नेताजी बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे हैं। वे तन-मन-धन से भारत के लिए समर्पित थे। डाक्टर सुरेश बाबू के संपर्क में आने के बाद उनमें देश सेवा के लिए जज्बा आया था। सुभाषचंद्र बोस के विराट व्यक्तित्व को एक लेख में पिरोना असंभव है। इस अवसर पर शाला के वरिष्ठ व्याख्याता आर के झा, आर के चौहान, आर एल यादव, एस के साहू, अमित शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, योगेश चेलक, के गायकवाड़ उपस्थित थे।