पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य, गीत की मोहक प्रस्तुति दी

नृत्य, गीत की मोहक प्रस्तुति दी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिम। ग्राम किरवई के हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम ने मनाया गया। बच्चों ने नृत्य गीत की मोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंच भारत तारक थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस मौके पर बच्चों ने छत्तीसगढ़ी, धार्मिक गीतों के साथ एकल,युगल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रफुल्ल दुबे, पायल चावड़ा, दामिनी साहू, शैलजा सिंधे, कुमुदिनी शर्मा, अश्वनी रात्रे, सविता कंसारी, सोनम सिंह, पुष्पलता दुबे, अर्चना शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रेखराम सोनकर, साधना वर्मा व आभार प्रदर्शन जितेंद्र देवांगन ने किया।