कांकेर शहर में तेंदुए की छलांग...
कांकेर शहर के बीच आमापारा में सुबह एक तेंदुआ आ घुसा। उसे देखते ही भगदड़ मच गई। ये खबर तेजी से फैली और लोग अपने अपने घरों-दुकानों में घुस गए। वन विभाग को सूचना दी गई। फोर्स आई। दिनभर उसे पकडऩे दौड़ लगाती रही। तेंदुआ इधर-उधर भागता रहा। इस बीच उसने करीब 13 लोगों को घायल भी कर दिया। शाम 7 बजे एक घर से उसे पकड़ा जा सका।