पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दमदार जनप्रतिनिधि की कमी

दमदार जनप्रतिनिधि की कमी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास की मंजूरी नहीं मिलने से नागरिकों में आक्रोश, कहा- अब तक बन जाना था, नेता है दोषी।
भास्कर न्यूज - धमतरी
बायपास को लेकर शहर के नागरिक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नागरिक बायपास मांग को आज की प्रमुख व आवश्यक जरुरत बता रहे। लगातार हो रही मौतों को लेकर जल्द से जल्द बायपास मिलने की कामना लोग कर रहे। शहर से गुजरे एनएच 30 में बीते साल 9 लोगों की जान गई। लोग अब जनसहयोग से मांग रखने व आंदोलन का सुझाव दे रहे हैं।
दमदार नेता नहीं
चमेली चौक निवासी दिलीप गांधी ने बताया कि बायपास अब तक नहीं बना इसके लिए नेता ही जिम्मेदार है। चाहे वह कोई भी पार्टी का हो। शहर में दमदार नेता की कमी है, तभी तो बायपास को अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई। बायपास के साथ बड़ी रेल लाइन की मांग भी उठाती थी, क्योंकि ये दोनों मांग है। शहर की सबसे बड़ी जरुरत बन गई है। बायपास तो हर वर्ग से जुड़ा है। जनहित में इसे पूरा करना ही चाहिए।
एक होना जरुरी
गोल बाजार निवासी राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि आज के समय में बायपास चाहिए ही चाहिए।इसके लिए तो आंदोलन की भी जरुरत नहीं होनी चाहिए। अब तक बायपास नहीं बन पाया, इससे राजनैतिक पार्टियां रुकावट बनी है। यह समस्या पहले भी थी, आज भी है। पार्टियां जब तक एक होकर शहरहित में काम नहीं करेंगी, तब तक बायपास मुश्किल लग रहा है। जनहित में मामला मानकर सरकार को फैसला लेना चाहिए।
पहले बन जाना था
गोल बाजार व्यवसायी दिलीप होतवानी ने बताया कि बायपास 15 साल पहले की जरुरत है। अब तक बायपास बन जाना था। जनप्रतिनिधि कमजोर है या इस ओर गंभीर नहीं हुए। बायपास अटका हुआ है। दलगत राजनीति से हटकर प्रयास करना चाहिए और इस साल मंजूरी दिलाना ही चाहिए। बायपास के अभाव में कई की जान चली गई।