पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्थक के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सार्थक के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सीएल साहू एवं डॉ अभिषेक गोयल ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ साहू ने सभी बच्चों के लिए फिजियोथैरेपी को आवश्यक और फायदेमंद बताया और कहा जिला चिकित्सालय में इन बच्चों को फिजियोथैरेपी की अच्छी सुविधा मिल सकती है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी बच्चों के पालक भी उपस्थित थे।
डॉ साहू ने सूरज ध्रुव में मिरगी के दौरों का सर्वाधिक होना पाया। सूरज के शरीर में मिरगी से गिरने के कारण चोट के गहरे जख्म हो गए थे। उसे भी शासकीय अस्पताल में पिछले रिकार्ड के साथ ड्रेसिंग के लिए नियमित लाने की सलाह दी गई। डॉ अभिषेक गोयल ने सभी बच्चों के दांतों की जांच के दौरान सफाई का अत्यधिक अभाव पाया। डॉ गोयल ने इन बच्चों को प्यार से समझाकर दांतों की सफाई एवं गुनगुने पानी का गरारा करने की सलाह दी। सार्थक के संजय, फरहीन, साबिर, मनोज, धनराज, युक्ता, निखिल, ओवेश, रितु, मोनिका, सूरज, आकाश, मनीष, सुहैल और खेमचंद का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। सार्थक की अध्यक्ष डॉ सरिता दोशी, सचिव स्नेहा राठौर ने बताया कि बच्चों की शारीरिक परेशानियों के अनुसार आगे भी लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उनकी बीमारियों के अनुरुप डॉक्टरों को आमंत्रित कर बच्चों एवं उनके पालकों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर जयंती लुंकड़, हरख जैन, राकेश चंदवानी, हेमीना फौजदार, गौरव लोहाना, वंदना मिरानी, रजत जसूजा, वर्षा लखोटिया, आकाश जैन, सोनिया मल्लिक, अभिभावकों में सावित्री आहुजा, रजिया तिगाला, हिमानी सेठिया, तिजई बाई, लता यादव, अनिल जैन, रेखा ध्रुव, झाडूराम, ज्ञानेश्वरी धीवर, हेमलता धीवर, चंद्रिका पाल, शोभा आहुजा, अजमल खान, स्तुति जैन उपस्थित थे।



धमतरी. सार्थक में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।

सार्थक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मानसिक रुप से निशक्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, मिरगी आदि की भी जांच हुई