- Hindi News
- भूख हड़ताल जारी, मंत्री से मिलने प्रतिनिधि रवाना
भूख हड़ताल जारी, मंत्री से मिलने प्रतिनिधि रवाना
व्यापारी, सामाजिक संगठनों की बैठक में बनी थी रणनीति।
भास्कर न्यूज - धमतरी
बायपास की मांग अब मुखर होते जा रही है। मांग को लेकर कांग्रेस 11 जनवरी से गांधी चौक मैदान में धरना देकर आवाज बुलंद कर रही है। आंदोलन की 14 दिन पूरे हो गए हैं। कांग्रेस धरना मंच से सरकार को जगाने का प्रयास जारी रखे हुए हैं। शुक्रवार को केजूराम साहू, नीशु चक्रधारी, बिसालिक राम देवांगन, माखन सोनवानी, लक्ष्मण सेन भूख हड़ताल पर रहे।
इधर मांग को लेकर गुरुवार शाम व्यापारी, सामाजिक संगठनों की बैठक हुई थी, जिसमें रायपुर जाकर पीडब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत से मिलने का निर्णय लिया गया। फलस्वरुप शुक्रवार को कांग्रेसी एवं अन्य संगठनों के लोग रायपुर रवाना हुए।
चर्चा करने सिंधी, मुस्लिम, सिख, धीवर, मराठा समाज के लोग प्रतिनिधि के रुप में गए थे। कांग्रेसियों में विधायक गुरुमुख सिंह होरा, वसीम कुरैशी, राजेश शर्मा, मोहन लालवानी, प्रभा श्रीवास्तव, घामेश्वरी साहू, नम्रता पवार, रेखा शांडिल्य आदि रायपुर रवाना हुए।
धमतरी. गांधी चौक धरना मंच में शुक्रवार को भी जारी रहा भूख हड़ताल।
मांग - बायपास की मांग पर डटे हैं कांग्रेसी, धरना को मिल रहा लोगों का समर्थन।