पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीदी बंद, समिति को नोटिस

खरीदी बंद, समिति को नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छाती धान उपार्जन केन्द्र 22 दिनों तक बंद थी खरीदी, उपपंजीयक ने की कार्रवाई।
भास्कर न्यूज - धमतरी
धान खरीदी केन्द्र छाती में 22 दिनों तक खरीदी बंद कर देने के मामले में उपपंजीयक ने समिति के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जिले में इस साल 21 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई। खरीदी के लिए जिले में 84 उपार्जन केन्द्र बनाए गए। खरीदी में शुरू से ही मनमानी की शिकायत मिलने लगी थी। कुछ केन्द्रों में अधिक धान तौलने एवं पुराना धान खपाने का मामला भी सामने आया था। छाती सोसायटी में अधिक धान तौलाई को लेकर हंगामा मचा था। मामले में किसानों ने प्रबंधक व भृत्य को हटाने की मांग पर अड़ गए थे। किसानों ने इसकी शिकायत कलक्ट्रेट पहुंचकर कलक्टर से भी शिकायत की थी। अधिकारियों को भी किसानों ने बंधक बना लिया था। पुलिस के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद बंधक बनाए अधिकारियों को छुड़ा पाए थे। इसके बाद से सोसायटी में धान खरीदी बंद थी। व्यवस्था नहीं बन पाने से किसानों को बैरंग लौटना पड़ा था। इस मामले में 24 दिन बाद उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं ने समिति के अध्यक्ष समेत 11 लोगों को छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 57, 15 ((ख)) ((3)) नोटिस जारी हुआ है। नोटिस में समिति सदस्यों से धान खरीदी बंद रखने का कारण पूछा गया है।
लो-वोल्टेज से बढ़ी परेशानी
भाठागांव - बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज से क्षेत्र में समस्या बढ़ गई है। इससे घरों में लगे विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंच रहा है। फ्रिज, टीवी, म्यूजिक प्लेयर, सीएफएल बल्ब, इंडक्शन चूल्हा और कई सामानो को छति पहुंच रही है जिससे ग्रामिणों में रोष है।