- Hindi News
- शहर और आसपास के गांवों में अब सिटी बस की सुविधा
शहर और आसपास के गांवों में अब सिटी बस की सुविधा
भास्कर न्यूज - महासमुंद
जेएनएनयूआरएम सिटी बस योजना अंतर्गत अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के सशक्तिकरण के लिए महासमुंद के नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित आगामी दो महिने के भीतर सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने बताया की नगर को 8 सिटी बस मिल रही है। 353.30 लाख की लागत से यह योजना शुरू की जा रही है।
योजना के तहत नगर मेें चलने वाले 8 सिटी बसों के रूट तय कर लिए गए है। रूट तय करने में लोगों की सुविधाएं और जन भावनाओं का ध्यान रखा गया है। तय किए गए रूट के अनुसार पहली बस महासमुंद बस स्टैंड से मामा भांचा व्हाया लभरा झालखम्हरिया, पचेड़ा दूसरी बस महासमुंद बस स्टेंड से कनेकेरा ((मंदिर परिसर )) व्हाया लभरा, मोंगरा शेर, तीसरी बस महासमुंद बस स्टेंड से भोरिग, व्हाया बेमचा परसदा, कौंदकेरा, गाड़ाघाट तुमगाव चौथी बस महासमुंद बस स्टेंड से आंरग व्हाया खरोरा, बेलसोंडा, घोड़ारी, पारागाव, पाचवी बस महासमुंद बस स्टेंड से बम्हनी व्हाया मचेवा कालेज, बरोंडा बाजार, छटवी बस महासमुंद बस स्टेंड से दलदली रोड व्हाया मंडी, पिटीयाझर पतेरापाली मुडमार , उमरदा सातवी बस महासमुंद बस स्टेंड से कोडारबंाध व्हाया बेमचा उपजेल, कौंदकेरा, तुमगाव, कौवाझर आठवी बस ज्यादा यात्री के संख्या के आधार पर संबधित रूट पर चले जाऐगे। श्रीमती महिलाग ने कहा की सिटी बस संचालन में महाविद्यालयिन छात्र-छात्रओं के आवागमन, कलेक्ट्रेड एवं कोर्ट के लिए आवागमन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बसों के कई स्टापेज बनाए गए है। जिसमें रेल्वे स्टेशन, नेहरू चौक, नकुल देव ढिढी उद्यान, बरोंडा चौक, पुराना अस्पताल के सामने, खरोरा अस्पताल, सितली नाला, कलेक्टर आफिस के सामने, न्यू सिविल लाईन, पिटियाझर मचेवा कालेज, रूट पर सवारियों के लिए रूकेंगे।
उन्होंने बताया की इस योजना से शहर के नागरिकों व्यवसियों छात्र-छत्राओं को आवागमन के सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा। 2 महिने के भीतर इस योजना को शहर मे उतारने की भरपूर तैयारी महसमुंद नगर पालिका परिषद व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही है।