बेटियों को दिया जागरूकता का संदेश
भास्कर न्यूज - महासमुंद
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला बाल विकास विभाग व आस्था वुमेन सोशल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किशोर बालिकाओं के लिए वर्तमान परिदृश्य में बालिका शिक्षा की कार्यशाला व सृजनात्मक तथा रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में आयोजित किया गया।
उद्द्याटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय, अध्यक्षता जिला अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग समीर पांडेय व विशिष्ट अतिथि सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सौमेंद्र पाल, तारिणी चंद्राकर, साधना कसार ने किया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ रचनात्मक व सृजनात्मक गतिविधियां में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समीर पांडेय द्वारा उपस्थित बालिकाओं को सामाजिक बुराईयां जैसे कन्या भ्रुण हत्या, बाल विवाह, घरेलू हिंसा के विषय में बतलाते हुए सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। श्रीमती कसार द्वारा बेटी कविता के माध्यम से बेटियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि बेटियों को अपने अधिकार के लड़ाई लडऩे के लिए स्वयं को तैयार करना होगा ताकि समाज में हो रहे बेटियों के प्रति हिंसा व मृत्यु दर में कमी आए तथा बेटियां हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यशाला के पश्चात किशोर बालिकाओं के लिए विभिन्न सृजनात्मक, रचनात्मक गतिविधि अंतर्गत बालिका शिक्षा व बेटी बचाओं पे तात्कालिक भाषण, रंगोली, पेटिंग, मेहंदी, वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तात्कालिक भाषण में प्रथम काजल तिवारी, द्वितीय रेश्मा सेन, तृतीय अन्नापूर्णा साहू, रंगोली में प्रथम सुनीता ध्रुव, द्वितीय कविता चंद्राकर, तृतीय तरन्नुम बानो, पेटिंग में प्रथम शहनाज बानो, द्वितीय कविता चंद्राकर, तृतीय लक्ष्मी साहू, मेहंदी में प्रथम गायत्री चक्रवर्ती, द्वितीय सबा कुरैशी, तृतीय रूखमणी महंती एवं वेस्ट मटेरियल में प्रथम मनीषा कुमारी, द्वितीया मोनिका कोसरे, तृतीया नेहा यादव रही। कार्यक्रम को सम्पन्न करने में दुर्गा भारती, मंजु शर्मा, सरिता तिवारी, निरंजना चंद्राकर, चित्रा सागर, चंद्रकला चंद्राकर, विनोद रंगारी, रश्मि महंती, राधिका सोनी, मीना वर्मा, अनिता साहू, विजय लक्ष्मी गुप्ता, उत्तरा चंद्राकर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला - राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला बाल विकास विभाग और आस्था ने किया कार्यक्रम का आयोजन