सुमीत को सम्मान
डोंगरगढ़ - राजधानी रायपुर में हुए फल एवं फूल प्रदर्शनी में धर्मनगरी डोंगरगढ़ के प्रतिक्षा मां बम्लेश्वरी समूह के सुमीत ताम्रकार को छग के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मानित कर पुरस्कृत किया। सुमीत को यह पुरस्कार समूह द्वारा विलुप्त एवं विशिष्ट प्रकार के औषधीय प्रजातियों के पौधे आवरी एवं अजवाइन को श्रेष्ठ स्थान मिला। साथ ही संस्था की अध्यक्ष शालिनी ताम्रकार की प्रशंसा भी की। श्रीमति ताम्रकार को पूर्व में राज्यपाल व उनके पुत्र सुमीत ताम्रकार को नेहरू महाविद्यालय द्वारा औषधीय पौधों के प्रोत्साहन पर विशेष सहयोग के लिये २०१३ में पुरस्कृत भी किया गया था। ताम्रकार को पुरस्कृत करने के दौरान राज्यपाल शेखर दत्त, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।