पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरीनगर की हुई जीत

गौरीनगर की हुई जीत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - राजनांदगांव
म्युनिसिपल स्कूल में खेली जा रही राजनांदगांव प्रीमियर लीग में रोजाना रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। दर्शक मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे चरण में पहुंची टीमें भी विरोधी टीमों को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। गुरुवार को मैच शुरू होने से पहले सौरभ कोठारी के नेतृत्व में आयोजन समिति द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद मैच की विधिवत शुरुआत की गई।
मैच के मुख्य अतिथि दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमाकांत भारद्वाज, सचिव मनोज चौधरी, मजदूर निर्माण संघ के महामंत्री रवि सिन्हा मौजूद थे।
पहला मैच वार्ड न. 01 बजरंगपुर नवांगाव और वार्ड न. 08 स्टेशनपारा के मघ्य खेला गया। नवागांव की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए स्टेशनपारा को 73 रनों पर समेट दिया। नवांगाव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट गवाकर ७२ रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मैन ऑफ द मैच प्रिंस को दिया गया।
दूसरा मैच वार्ड न. 12 गौरी नगर और वार्ड न. 29 लखोली के बीच हुआ। लखोली की टीम ने टॉस जीत कर फिल्डिंग करने का फैसला किया। मैच एकतरफा हुआ, इसमें गौरी नगर की टीम ने 5 विकेट में 105 रनो की आतिशी पारी खेली। लखोली की टीम 29 रनो पर ही सिमट गई। मैच गौरीनगर ने 76 रनों के भारी अंतराल से जीता। नरेंद्र वैष्णव ने 18 गेंदो पर 44 रन ठोक कर मैन ऑफ द मैच जीता। तीसरा मैच वार्ड न. 27 कैलाश नगर और वार्ड न. 5 मोतीपुर के मध्य हुआ। वार्ड न. 27 की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और 39 रन पर अपने 10 विकेट गवा दिए। रोमांच से भरपुर ईस मैच में दर्शको की धड़कने बार बार रूकती रही। और अंतत: मोतीपुर की टीम ने मैच जीत कर कैलाश नगर की टीम को बाहर का रास्ता दिखाया। मैन ऑफद मैच छत्रपाल को दिया गया।
इधर ग्रामीण आरपीएल सिंघोला ग्राम में भोथिपार, सिंघोला, महाराजपुर, सिंघोला की टीमें विजयी रही।



मैच के दौरान जारी रहा संधर्ष।

आरपीएल क्रिकेट मैच - लखोली के साथ भिड़ी गौरीनगर की टीम