माडल के रूप में उभर रहा मासूलपानी
भास्कर न्यूज. कांकेर
रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत मासूलपानी में हुए निर्माण कार्यों का सीईओ जिला पंचायत भीम सिंह ने निरीक्षण करते कहा रोजगार गारंटी योजनांतर्गत निर्माण कार्यों में मजदूरी के 60:40 का अनुपात बराबर संधारित करें।
जिन हितग्राहियों ने गाय का पक्का फर्श सह यूरिन टैंक बनाया है उन्हें लिक्विड बायोमेन्योर और अजोला टैंक के कार्य प्राथमिकता के साथ स्वीकृत करें। सूअर शेड निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा लाभांवित हितग्राहियों को लिक्विड बायोमेन्योर का प्रशिक्षण देने निर्देशित किया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्व-सहायता समूह के महिलाओं को असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीयन कर श्रम विभाग द्वारा सिलाई मशीन प्रदान करने पंचायत सचिव को प्राक्कलन तैयार करने कहा।
विकासखंड नरहरपुर में सक्रिय महिला स्व-सहायता समूह उजाला समूह, ज्योति समूह, लक्ष्मी समूह, किरन समूह को कम ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराएं तथा इन समूहों को राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के गणवेश सिलाई के कार्य भी दिए जाएं।
शेष पेज 20 पर
भूमि समतलीकरण के लाभांवित हितग्राहियों की मांग पर उपसंचालक कृषि विभाग को शाकंभरी योजना से नलकूप, ट्यूबवेल, कुआं निर्माण, डीजल पंप स्प्रिंकलर देने कहा। उद्यान विभाग हितग्राहियों के भूमि में किचन गार्डन विकसित कर उन्नत पद्धति से खेती कार्य करने के लिये ड्रिप का प्रशिक्षण देने कहा। मासुलपानी को वेजिटेबल हब बनाने हेतु इच्छुक हितग्राही को उद्यान विभाग द्वारा सब्जियों के बीज प्रदाय किये गये हैं एवं उचित रख रखाव हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया है। जो समूह मशरूम उत्पादन करना चाहतें है उनके लिए कृषि विभाग मशरूम लैब का प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करें। ईंधन की समस्या एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से गांव के 15 हितग्राही परिवारों द्वारा बायो गैस संयत्र स्थापित किया गया है उन्हें क्रेडा विभाग से उनके उपयोग हेतु प्रशिक्षण देने कहा।