- Hindi News
- समृद्ध राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अग्रणी
समृद्ध राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अग्रणी
भास्कर न्यूज. भानुप्रतापपुर
राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक व कोरर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बेला ठाकुर, अध्यक्षता परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास दीपा शाह, विशेष अतिथि पार्षद विमला ठाकुर, पार्षद गौरी मुखर्जी रही। कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
अतिथियों ने अपने- अपने उद्बोधन में कहा कि बालिका शिक्षा को अधिक महत्व दें और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आजीविका के साधनों का समुचित उपयोग करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, समद्ध राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अग्रणी बताया। साथ ही बेटी बचाओं, देश बचाओं के नारे रखते हुए बालिकाओं द्वारा रक्षासूत्र बांधा गया। इस अभियान से जुड़ते लोगों ने हस्ताक्षर भी किया तथा बैनर, पंपलेट, फ्लैक्स के माध्य से इस कार्यक्रम की महत्ता बताते संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम प्रकाश सर्वे, तहसीलदार ओपी दुबे, थाना प्रभारी भावेश साव, नगर पंचायत कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास, कन्याशाला भानुप्रतापपुर एवं नान्दीफाउण्डेशन से अनिल पिपरैया विकासखंड समन्वयक राजकुमार सेन, दशरथ सिन्हा, देवेन्द्र नागराज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सरोना में मनाया बालिका दिवस
सरोना. ग्राम सरोना में नांदी फाउंडेशन कांकेर के तत्वावधान में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि विधायक शंकर ध्रुवा ने कहा बेटियों को आगे लाने हम सबको प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के शिक्षा समिति पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीईओ आरपी नेताम, ईश्वर गंजीर, नारायण नाग, नरेंद्र नेताम, दुकालू यादव, नांदी फाउंडेशन के राष्ट्रीय निदेशक सुशांत भुईया, प्रबंधक प्रशांत मिश्रा, अवधेश यादव, डोमन लाल, विजय साहू, जयप्रकाश, कुलदीप, नरमेराम, खिलावन साहू, सुमन, प्रवीण पांडे आदी उपस्थित थे।
बाजार चौक में मनाया बालिका दिवस
नरहरपुर. नांदी फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस बाजार चौक में मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश कोड़ोपी थे। विशेष अतिथि परदेशी निषाद, सुभाष गजेंद्र, लक्ष्मीकांत ठाकुर, मुकेश संचेती, गौरी शर्मा, फागेश्वरी सिन्हा, शीतल साहू व पंचूराम साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय समस्त शैक्षणिक संस्था की बालिकाएं, प्राचार्यों, स्टाफों के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी आरपी नेताम, खंड स्त्रोत समन्वयक मोहनसिंह नेताम, विजय साहू, संतू सिन्हा, नंद तेता, पूजा विसाई, जयप्रकाश कुलदीप, नरमे यादव, सुमन रामदेव आदि का रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं व नगरवासी उपस्थित थे।
बालिका दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम, बालिका शिक्षा पर दिया गया जोर