पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झंडा फहराने को लेकर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी आमने सामने

झंडा फहराने को लेकर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी आमने-सामने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . भाटापारा
शहीद स्मारक कांग्रेस भवन में झंडा फहराने को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कमेटी खुलकर आमने सामने आ गये हैं। विवाद इतना गहराया कि आज बलौदाबाजार में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी झंडा फहराने का मुद्दा जोर शोर से उछला वहीं कांग्रेस कमेटी का विवाद जिला कार्यालय , प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंच चुका है।
दो दिनों पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ,आलोक मिश्रा एवं अन्य कांग्रेसजनों की उपस्थिति में 26 जनवरी को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश यदु द्वारा ध्वजारोहण किये जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया । इसके बाद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कांग्रेस भवन में झंडा फहराने के लिये जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल का नाम प्रस्तावित कर दिया ।
इस तरह कांग्रेसी नेताओं के कांग्रेस भवन में झंडा फहराने का मामला एकदम से गरमा गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की इतनी दुर्गति होने के बाद अब कांग्रेसी खुले रूप से मैदान में एक दूसरे के खिलाफ आ गए हैं जबकि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।आज बलौदाबाजार में कांग्रेस भवन का मुद्दा एवं ध्वजारोहण का मामला काफी गरम था। दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संतोष सोनी ने बताया कि जनकराम वर्मा के उपस्थिति में कांग्रेस भवन
में सतीश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।
इस घटनाक्रम के बाद अब 26 जनवरी को लेकर कांग्रेसियों में अब खुलकर तलवार खींच गई है। विदित हो कि नवम्बर 2013 में विधानसभा चुनाव में साढ़े बारह हजार वोटों से कांग्रेस के हारने के बाद यहां पर कांग्रेसियों में खुलकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है और इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक जा पहुंची है। दूसरी ओर यह भी होड़ मची हुई है कि विधानसभा क्षेत्र का संचालन का जिम्मा किसके हाथों में होगा।