पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, बैस करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, बैस करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए नगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस का सामूहिक कार्यक्रम जिला मुख्यालय के पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया है जहां सांसद रमेश बैस द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। श्री बैस ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।
कार्यक्रम में हर्ष फायर, जिला पुलिस बल के जवानों, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, झांकी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। नगर में अन्य स्थानों पर होने वाले ध्वजारोहण में कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर राजेश सुकुमार टोप्पो, विधायक कार्यालय में विधायक जनकराम वर्मा, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष अंजू जैन, जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष नंदकुमार साहू, किसान राइस मिल में जिला पंचायत रायपुर उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष जनकराम वर्मा, नेहरू चौक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश केडिया, कृषि उपज मण्डी स्थित जय स्तंभ में विधायक जनकराम वर्मा, कृषि उपज मण्डी कार्यालय में एसडीएम सौमिल रंजन चौबे, गॉर्डन चौक में भाजयुमो नेता संकेत शुक्ला, नया बस स्टैण्ड में जनपद सदस्य प्रमोद शर्मा आदि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
शहीदों के परिजनों का सम्मान: नक्सली मुठभेड़ में शहीद होने वाले जिले के शहीदों शहीद पुलिस अधीक्षक वी के चौबे, शहीद आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, शहीद हीरालाल गायकवाड़, शहीद मिथिलेश कुमार साहू, शहीद आरक्षक संतराम साहू, शहीद आरक्षक धनंजय वर्मा, शहीद आरक्षक संतोष ध्रुव तथा शहीद आरक्षक नंदकुमार साहू के परिजनों का सांसद रमेश बैस द्वारा सम्मान
किया जाएगा।