पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मतदाताओं का हुआ सम्मान

नए मतदाताओं का हुआ सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद . नए मतदाताओं को मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिसमें नवीन मतदाताओं का गुलाल एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया, वहीं उन्हें निर्वाचक फोटो परिचय पत्र भी प्रदाय किये गये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमन्त पहारे ने मतदाताओं को निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। नये मतदाता कुमारी साक्षी जगताप, तनीषा मेमन, दुर्गेश तिवारी, ललित कुमार पाण्डेय तथा मंजरी गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।