पालिकाध्यक्ष फहराएंगी ध्वज
नवापारा राजिम. नगर के दो दर्जन से अधिक शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं सहित ऐतिहासिक गांधी चौक, पालिका भवन, शासकीय व अशासकीय कार्यालयों, विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित गली मोहल्लों में स्थित चौक-चौराहों पर आज तिरंगा फहराया जायेगा। गांधी चौक में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह एवं पालिकाध्यक्ष देहुती साहू ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह शिक्षण संस्थाओं में जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख झंडारोहण करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों जिनमें कौंदकेरा, कोपरा, पाण्डुका, चंपारण, भेण्डरी सहित आसपास के देहात क्षेत्रों के स्कूलों, पंचायत भवनों में भी झण्डा फहराया जायेगा।