पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्चे माइंस से पांच जुआरी गिरफ्तार

कच्चे माइंस से पांच जुआरी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर. कच्चे चौकी अंतर्गत पुलिस ने खदान से पांच जुआंरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की खदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बुधार राम निवासी धोंगा, धन्नूराम तारम गुदूम, देवलाल कोड़ोपी, राम प्रसाद कावड़े दोनों निसासी पर्रेकोड़ो तथा गोरे लाल निवासी निर्रागुडा को गिरफ्तार किया। जुआंरियों के कब्जे से 1500 रुपए नगद तथा ताश के पत्ते जब्त किया। जुआरी पुलिस को देख भाग रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। सभी जुआंरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।