पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति ने कांकेर कलेक्टर व एसपी को किया पुरस्कृत

राष्ट्रपति ने कांकेर कलेक्टर व एसपी को किया पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. कांकेर
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2013 में बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए कांकेर जिले की जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अलरमेल मंगई डी और पुलिस अधीक्षक आरएन दाश को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेस नेशनल एवार्ड से पुरस्कृत किया। पुरस्कार राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 25 जनवरी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मंगई डी को यह पुरस्कार अधिक से अधिक मतदाताओं के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होकर, विषम परिस्थितियों में भी रिकार्ड मतदान के लिए प्रेरित करने, मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न जनसहयोगी नवाचार की शुरूवात करने और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरएन दाश को यह पुरस्कार मतदान
दलों, मतदाताओं, सुरक्षाबलों की सुरक्षा के बुनियादी उपायों और निर्भय मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए दिया गया।