मतदाता दिवस पर हुईं विभिन्न स्पर्धाएं
भास्कर न्यूज. कसडोल
कलेक्टर बलौदाबाजार राजेश सुकुमार टोप्पो के आदेशानुसार मतदाता दिवस 25 जनवरी को पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल में मजबूत लोकतंत्र - मतदाता जागरूकता विषय पर शनिवार को विकासखंड स्तरीय विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत निबंध, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नगर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को बीईओ सीआर धृतलहरे ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं- निबंध प्रतियोगिता में हेमलता कोसरिया प्रथम, गणेशराम लहरे द्वितीय, सीमा कैवत्र्य एवं कामता प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में संजीव चौहान प्रथम, नीतेश साहू द्वितीय, सातो भारती एवं चमेली पटेल तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार वाद विवाद प्रतियोगिता में धनंजय श्रीवास प्रथम, कुलदीप पटेल द्वितीय एवं योगेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पार्वती मानिकपुरी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
गुरुवार को मतदाता दिवस के अवसर पर गुरु घासीदास बालक उच्चतर माध्यमिक शाला, इंदिरा देवी गौरहा एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल के छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा को मुख्य अतिथि बीईओ सीआर धृतलहरे व प्राचार्य खीखराम कैवत्र्य ने संबोधित किया।
इस अवसर पर गोरेलाल पैकरा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मीना ठाकुर, शीला वर्मा, सीआर साहू, बीएस पैकरा, अशोक कैवत्र्य, मुकेश दिवाकर, प्रमोद कुर्रे, कुसुम श्रीवास, ओमेश्वरी, आरएल नारंगे, केपी साहू, बीआर साहू, चमन पटेल, आकाश, संतोष सहित बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयं सेवक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।