पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान से भरा ट्रक पलटा, एक घायल

धान से भरा ट्रक पलटा, एक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिल्दा-नेवरा . धान के बोरो से भरा ट्रक शनिवार की शाम सासाहोली रेलवे फाटक के पास पलट गया। इस हादसे में जन-हानि तो नहीं हुई लेकिन बिजली के खंभे और एक पान का ठेला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में 600 बोरा धान भरा हुआ था। सिमगा की ओर से धान भरकर तिल्दा संग्रहण केन्द्र आ रहा ट्रक जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचा ट्रक के पट्टे टूट गए, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ठेले के ऊपर पलट गया। ठेले के सामने लगे दो बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए। बताया जाता हैं, ट्रक में मात्रा से अधिक धान के बोरे भरे हुए थे। हादसे में पान ठेले मे बैठे युवक को मामूली चोटे भी आई हैं। ट्रक के पलटते ही चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया हैं।