पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकी खुलने से बढ़ा सुरक्षा का एहसास

चौकी खुलने से बढ़ा सुरक्षा का एहसास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर. उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथि व ग्रामीण।

फरार आरोपी घेराबंदी के बाद पकड़ा

बीजापुर. कातिलाना हमले के फरार इनामी एक आरोपी को गश्त पर निकली और जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की टीम ने धर-दबोचा।

बताया गया बरदेला निवासी ३५ वर्षीय माड़वी सुक्कू नक्सलियों का संघम सदस्य है और जांगला थाने में इसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। सुरक्षा बल के जवान २४ जनवरी को जांगला से बरदेला की ओर गश्त पर निकले थे। पुलिस बल को देखकर आरोपी भाग रहा था, उसे दौड़ाकर पकड़ा गया।





भास्कर न्यूज . जगदलपुर

नक्सलियों की घुसपैठ पर अंकुश लगाने की कवायद के सिलसिले में ककनार गांव में पुलिस चौकी का लोकार्पण बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अरूण देव गौतम की मौजूदगी में हुआ।

उन्होंने ग्रामीणों को आगाह किया कि विकास विरोधी नक्सलियों से दूरी बनाए रखें और शासन-प्रशासन का साथ देकर गांव की तरक्की में सहभागी बनें। कलेक्टर बस्तर अंकित आनंद ने बारहवीं पास युवतियों को नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। बताया गया चौकी के शुरू होने से इलाके के बोदेली, एरपुंड, हर्राकोडेर, कोड़ेनार, चंदेला, अमलीधार, महिमा, पालम सहित अन्य गांवों के लोगों को सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। पूर्व में इस इलाके की सुरक्षा का भार मारडूम पुलिस चौकी पर आता था।

गणतंत्र दिवस से पूर्व संवेदनशील माने जाने वाले ककनार में पुलिस चौकी शुरू की गई