पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोटरों को दिया गया परिचय पत्र

नए वोटरों को दिया गया परिचय पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. महासमुंद
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को प्रदेश सहित जिले में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय-मचेवा के विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नए मतदाताओं को एपिक कार्ड का वितरण और सम्मानित भी किया गया। मतदाताओं को गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चंदूलाल साहू थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में नए मतदाताओं का स्वागत करते हुए उन्हें अपने मताधिकार का पूरा-पूरा प्रयोग करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करके एक अच्छा जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर शंगीता ने अपने उद्बोधन में मतदाताओं से आह्वान किया कि हर निर्वाचन में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।
कलेक्टर ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश पढ़कर सुनाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केके बेहार ने प्रतिवेदन का पठन किया। परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता डीएस चौहान ने कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के जरिए स्वीप प्लान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, स्काउट गाईड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इसके अलावा जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप समिति के अध्यक्ष सौरभ कुमार, अपर कलेक्टर ओंकार यदु, एसडीएम जेआर चौरसिया एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।