पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के परिजनों का समारोहपूर्वक सम्मान

शहीदों के परिजनों का समारोहपूर्वक सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. महासमुंद
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर 26 जनवरी 2014 को पुलिस विभाग के शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल मिनी स्टेडियम में शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदूलाल साहू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये शहीद नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस के साथ मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
शहीद घनश्याम कन्नौजे निवासी ग्राम बिरकोनी, शहीद आरक्षक घनश्याम कन्नौजे सीएएफ2री वाहिनी, बी कंपनी में पदस्थ थे। जिन्होंने 19 जून 2011 को ग्राम भद्रकाली जिला बीजापुर में हुए नक्सली हमले के दौरान अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय देते हुए नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया। मुठभेड़ के दौरान श्री कन्नौजे वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद ताराचंद निर्मलकर एवं शहीदी राजेंद्र दीवान निवासी ग्राम खुसरूपाली थाना पटेवा, शहीद आरक्षक ताराचंद निर्मलकर एवं दीवान आरक्षक केम्प झाराघाटी 16वीं बटालियन में पदस्थ थे। जिन्होंने 9 जून 2011 को झाराघाटी केम्प नक्सली हमले के दौरान श्री निर्मलकर एवं श्री दीवान ने अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया। जिसमें श्री निर्मलकर एवं श्री दीवान वीरगति को प्राप्त किए। शहीद कमलेश सोनवानी निवासी ग्राम बुंदेली थाना पिथौरा, शहीद आरक्षक श्री सोनवानी 8वीं वाहिनी, राजनांदगांव में पदस्थ थे। जिन्होंने थाना गोलापल्ली जिला दंतेवाड़ा में 20 दिसंबर 2007 को नक्सली हमले के दौरान श्री सोनवानी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया। मुकाबले के दौरान श्री सोनवानी ने शहादत दी। शहीद प्रमोद पटेल निवासी ग्राम पिथौरा आरक्षक श्री पटेल थाना गंगालूर जिला बीजापुर में पदस्थ थे। जिन्होंने 29 दिसंबर 2008 गंगालूर जिला बीजापुर में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए।
शहीद विवेकानंद त्रिपाठी निवासी पिथौरा, शहीद विवेकानंद त्रिपाठी सउनि थाना बचेली जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्होंरे बचेली साप्ता बाजार जिला दंतेवाड़ा में 2 मई 2012 को नक्सली मुठभेड़ के दौरान श्री त्रिपाठी ने अदम्य पराक्रम एवं साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों से डटकर मुकाबला किया। मुठभेड़ के दौरान श्री त्रिपाठी वीरगति को प्राप्त किए। शहीद घनश्याम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम परसदा थाना पिथौरा, शहीद आरक्षक घनश्याम सिंह ठाकुर थाना गोलापल्ली जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्होंने मरईगुंडा थाना गोलापल्ली जिला दंतेवाड़ा में 4 जून 1992 को नक्सली मुठभेड़ के दौरान श्री त्रिपाठी ने अदम्य साहर का परिचय देते हुए नक्सलियों से मुकाबला किया। मुकाबला के दौरान शहीद हो गए।
शहीद नोहर सिंह ठाकुर निवासी ग्राम छिबर्रा थाना पिथौरा, शहीद आरक्षक नोहर सिंह ठाकुर थाना मिरतुर जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्होंरे 14 जनवरी 2003 को मिरतुर बाजार जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त किए। शहीद शकुरसिंह ठाकुर निवासी ग्राम बगारपाली थाना पिथौरा, शहीद श्री ठाकुर सउनि थाना गोलापल्ली जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्होंने मरईगुड़ा थाना गोलापल्ली में 4 जून 1992 को नक्सली मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों से मुकाबला किया।