पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोंकड़ी में मिडिल स्कूल की मांग

कोंकड़ी में मिडिल स्कूल की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. महासमुंद
शिक्षा के मानवीयकरण को बढ़ावा देने आयोजित एससीईआरटी की बैठक में चेतना विकास मूल्य के माडल गांव कोंकडी में मिडिल स्कूल खोलने का प्रस्ताव लाया गया है। यह प्रस्ताव कोंकडी प्राइमरी स्कूल के प्रधान पाठक गेंदलाल कोंकडिया ने लाया, और बताया कि बच्चों के सर्वांगींण विकास के लिए चेतना विकास मूल्य को आधार बनाकर शिक्षा अध्यापन कराया जा रहा है। प्राइमरी शिक्षा के बाद मिडिल स्कूल में बच्चों को इस ज्ञान का प्रयोग बंद करा दिया जा रहा है। नियमानुसार बच्चों को स्कूली शिक्षा तक इस पाठ्यक्रम को बढ़ाने की आवश्यकता है।
कोंकडी गांव में अध्ययनरत प्राथमिक शाला के बच्चे जो चेतना विकास मूल्य शिक्षा का अध्ययन कर रहे हैं, बच्चो ने आगे कक्षाओं के अध्ययन के लिए कोंकडी में ही चेतना विकास मूल्य शिक्षा से संबंधित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रारंभ करने की मांग की है।



बीईओ दफ्तर के बाबूओं पर मनमानी का आरोप

बीईओ कार्यालय के बाबू शिक्षकों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। यहां तक शिक्षकों का वेतन बिल लेने से भी इनकार कर रहे है। वहीं कुछ शिक्षकों को वेतन रोकने की भी धमकी दे रहे। जब शिक्षाकर्मी हड़ताल पर थे। तब वेतन बिल जमा करने की जिम्मेदारी पंचायतों की थी। जनवरी में पहली बार संकुल के माध्यम से बिल मंगाए गए है। जिसकी मौखिक जानकारी हाल में ही शिक्षकों को मिली है। कोकड़ी स्कूल के शिक्षक गेंदलाल कोकडिय़ा ने वेतन बिल बीईओ कार्यालय जमा करने गए तो बाबू ने बिल जमा करने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही जनवरी का वेतन रोकने की भी धमकी दे दी। पूरे जिले में यही हाल है। शिक्षक समय पर वेतन बिल जमा करते है। बावजूद इसके शिक्षकों को माहवार वेतन नहीं मिलता।