पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के लिए किया जागरूक

मतदान के लिए किया जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. ग्राम केंवटी में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र- छात्राएं व शिक्षक और ग्रामवासियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीएलओ एचएल करंगा ने बताया भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने सभी मतदाताओं को जागरूक होना आवश्यक है इसलिए हम अपने मत का प्रयोग करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच प्रेमसिंह सलाम, मोहन सोनवानी, कोटवार श्याम कार्तिक टांडिया, संकुल समन्वयक मोहन सिंह मंडावी, एलएल साहू, एसएस नेताम, नूमेश सोनी, प्रमिला दुज्गा, लिलेश्वरी, प्रीतम उईके, कोमल देव कुलदीप आदि उपस्थित थे। ग्राम मुल्ला में भी मतदाता दिवस मनाया गया। नए मतदाताओं को तिलक लगाकर स्वागत किया और पहचान पत्र भी दिया गया। छात्र- छात्राओं के रैली एवं मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया तथा शपथ भी दिलाई गई।