- Hindi News
- बैडमिंटन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा
बैडमिंटन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा
भानुप्रतापपुर. भानुप्रतापपुर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चलते लोगों में बैडमिंटन के प्रति रुझान बढ़ते जा रहा है। बाहर से आए खिलाडिय़ों, स्थानीय खिलाडिय़ों के बीच जबरदस्त मुकाबलों को देखने भारी भीड़ जमा होती है। 24 जनवरी तक पहले राउंड के अधिकांश मैच समाप्त हो चुके हैं जिसमें सिंगल्स में दल्लीराजहरा के बादल तिवारी, कपिल नायडू, किशोर रावत, ओपी केसर खद्री धमतरी के संतोष, भानुप्रतापपुर के राजू ठाकुर, फिरोज खान, संदीप ठाकुर तथा कांकेर के मो सद्दाम दूसरे राउंड में पहुंचे चुके हैं। डबल्स में संतोष राठौर कांकेर, आरएस बांबोड़े कांकेर, बादल तिवारी, कपिल नायडू दल्लीराजहरा, ध्रुव व पार्टनर खद्री धमतरी, गोल्डी व पार्टनर कांकेर, संदीप व पार्टनर, अरविंद्र परिहार पार्टनर भानुप्रतापपुर अगले राउंड में पहुंच चुके हैं।