पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नवीन शिक्षाकर्मी संघ के 5 महिला तथा 18 पुरुष कुल 23 शिक्षाकर्मियों ने रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य के लिए संघ के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। रक्तदान शिविर के लिए रक्त संग्रह यूनिट जिला अस्पताल से डा डीके कश्यप सहयोगी भोलाराम साहू एवं श्री ठाकुर ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड चिकित्सा अधिकारी डा एके पशीने, डा आरडी कोरेटी, कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप ठाकुर, लेब टेक्नीशियन जेके नायक, लेब टेक्नीशियन भूनेश्वरी नेगी एवं अन्य कर्मचारियों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।