पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरसांगी में मुठभेड़, नक्सली भागे

तिरसांगी में मुठभेड़, नक्सली भागे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर. शनिवार को ताड़ोकी थानांतर्गत ग्राम तिरसांगी के निकट पुलिस व नक्सली में मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी देर रात तक थाना लौट कर नहीं पहुंच पाई थी। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताड़ोकी थाना निरीक्षक अजय खेस ने बताया शनिवार को दोपहर 3 बजे जिला पुलिस व बीएसएफ का संयुक्त दल गश्त करने अंतागढ़ मार्ग में निकला था। बोंदानार के निकट ग्राम तिरसांगी जैसे ही पुलिस पार्टी पहुंची तो वहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करने फायरिंग की। करीब आधे घंटे बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग आना बंद हो गया। नक्सली कलेपरस की पहाड़ी ओर भागने लगे पुलिस भी उनका पीछा करते पहाड़ी की ओर रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक टीम लौट कर थाना नहीं पहुंची थी।