पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज
कांकेर. कोरर थानांतर्गत ठाकुरपारा की एक महिला ने पति द्वारा प्रताडि़त करते मारपीट करने की शिकायत पुलिस में की गई। महिला ने शैलेंद्री बाई ने बताया उसका पति ज्ञान सिंह चौरे मारपीट कर उसे प्रताडि़त करता है। घटना में महिला के आंख, कमर, पीठ व हाथ में चोटें आई है। पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 498, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।