पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लाक स्तरीय कोलांग महोत्सव 28 को

ब्लाक स्तरीय कोलांग महोत्सव 28 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. ब्लाक स्तरीय कोलांग महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी को शुभारंभ ग्राम भीरागांव सर्कल मंडापारा में रखा गया है। कोलांग नृत्य बस्तर संभाग का प्रमुख लोक नृत्य विधा माना जाता है,जो पुरातन काल से संपूर्ण बस्तर अंचल में विविध स्वरूपों में प्रचलित है। कोलांग नृत्य विधा को जीवित रखने तथा आने वाली पीढिय़ों तक इस नृत्य को करने के उद्देश्य तथा भाईचारा एवं एकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गोंड़वाना समाज सर्कल भीरागांव में किया जा रहा है। मुख्यअतिथि अजजा आयोग अध्यक्ष देवलाल दुज्गा होंगे तथा अध्यक्षता विधायक मनोज मंडावी करेंगे। विशेष अतिथि ब्लाक गोड़वाना समाज अध्यक्ष मानक दरपट्टी, जनपद अध्यक्ष बीरेश ठाकुर, एनएस उसेंडी, चंदनसिंह गावड़े, सर्कल अध्यक्ष भीरागांव मानसाय दर्रो होंगे।