मांदरी नृत्य दल को राशि प्रदान की गई
कांकेर. ग्राम कन्हारपुरी एवं बारदेवरी में विधायक शंकर ध्रुवा ने पहुंच जनसंपर्क किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने बारदेवरी में सामुदायिक भवन तथा कन्हारपुरी में सामुदायिक भवन, चबूतरा निर्माण, मांदरी नृत्य दल को जनसंपर्क राशि एवं स्व रामप्रसाद पोटाई संविधान निर्माता सदस्य की स्मृति में स्वागत द्वार ग्राम कन्हारपुरी में निर्माण हेतु राशि प्रदान करने की घोषणा की। विधायक के साथ गजानंद जैन, तरेंद्र भंडारी, रोमनाथ जैन, नरोत्तम पटेल पहुंचे थे । स्वागत करने वालों में हेमलाल शोरी, दुष्यंत देहारी, कनेश्वरी गुना, संतोष प्रधान, जयंती धनेलिया, प्रभुराम पोटाई, गोविंद उसेंडी, सतेसिंग कुरेटी, मनउराम तेता, शिवकुमारी ने किया। मंच संचालन विकेश हिचामी एवं झम्मन
राणा ने किया।